घायल हूं इसलिए घातक हूं,खिसियाए ट्रंप का असफल ट्रंप कार्ड(डॉ प्रदीपसिंह राव, वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषक)
latestnews--hindi-samachar-ratlamnews-390
घायल हूं इसलिए घातक हूं,खिसियाए ट्रंप का असफल ट्रंप कार्ड(डॉ प्रदीपसिंह राव, वरिष्ठ अंतर्राष्ट्रीय राजनीतिक विश्लेषक)
Update24xin:-
रतलाम। 36घंटे में युद्ध को समाप्त कर देने वाले ट्रंप का गुरूर ध्वस्त होता दिखाई दे रहा है,अब वो घायल शेर बन कर ईरान के विरुद्ध मिशन पाषाण शुरू कर रहे हैं,यह युद्ध कहीं उनके ताबूत की आखिरी कील साबित न हो जाए ।अमेरिका को अब युद्ध की अंधी होड़ में समझ ही न आ रहा कि वो करें तो क्या करें,ईरान ने उनके शांति प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।
ईरान ने कसम खाई है कि वो खोमेनी की मौत का बदला लेगा:-

ईरान को अपनी अपूरणीय क्षतियों का बदला लेना है ।उसने ईरान के प्रमुख नेताओं ,बच्चों की हत्या का बदला लेना है।इसलिए वो अंतिम सांस तक लड़ेगा।उसकी रणनीति की सारी दुनिया में प्रशंसा हुई है,जबकि अमेरिका के ट्रंप की हर जगह आलोचना हो रही है।यहां तक कि एक एक कर उसके मित्र देश भी साथ छोड़ रहे हैं।फ्रांस ने तो सीधे आलोचना करते हुए साफ बोल दिया है कि अब वो सारे देश साथ आ जाएं जो अमेरिका की अनधिकृत चेष्टा के विरोधी हैं।
नया वैश्विक ध्रुकरण हो सकता है,तैयारी शुरू:-

फ्रांस के राष्ट्रपति ने खुल कर अमेरिका के विश्व कानून की अवहेलना का विरोध किया है।इस युद्ध के साथ ही विश्व में एक नया ' बहुआयामी" ध्रुवीकरण उभर कर आ रहा है,जो अपने राष्ट्रीय हितों के साथ साथ साथ,, शांतिपूर्ण वैश्विक बाजार पर विश्वास करता है।भारत,फ्रांस,ऑस्ट्रेलिया,,चीन,अफगानिस्तान,ईराक,ब्रिटेन,रूस, दक्षिण कोरिया ,जर्मनी सहित कई देश नया ध्रुव बना सकते हैं। होमरूज को ले कर 40 देशों ने रणनीति पर चर्चा की है। कुछ देश बोल रहे कि ईरान की नीतियों का समर्थन न करें लेकिन किसी भी देश की संप्रभुता पर अनधिकृत हमला करने का कई देश विरोध करते हैं। ईरान को अपना व्यापार करना है और यह उसका अधिकार है।विश्व हित में वो हॉर्मूज को खोल सकता है लेकिन अमेरिका से वो बहुत आहत है।
अमेरिका में जनता और सेना भी विरोध मे:-

अमेरिका की हर बात झूठी साबित हो रही है और ईरान लगातार अपनी बहुमुखी शक्ति बता रहा है।अमेरिका के शक्तिशाली एयर क्राफ्ट को नष्ट कर रहा है। लगभग 10 एयर क्राफ्ट नष्ट कर दिए ।ब्रिज पर हमले के बदले जारी है ईरान का आक्रमण।कई अमरीकी सैनिक मारे जा रहे। अब तो विमान चालक भी ईरान में भटक रहा है।यह अमेरिका में जन विद्रोह खड़ा कर देगा। सेना प्रमुख बदले जा रहे,विद्रोह शुरू हो रहा है।क्यों कि जंग में ट्रंप को कुछ भी हासिल न हो रहा,बल्कि आर्थिक स्थिति भयावह हो रही।ईरान का पलड़ा हर दिन भारी होता जा रहा है।खिसियाए ट्रंप अब ईरान के पावर प्लांट को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं।पेंटागन ने बताया कि 365अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं,और 13मरे गए हैं। एक पायलट गुमशुदा है,जो ईरान के लिए ट्रंप कार्ड होगा।ईरान हर परिस्थिति का सामना कर रहा है, भारी क्षति झेल रहा लेकिन उसने घुटने टेकने से मना कर दिया है।इन हालातों में युद्ध और आगे तक चल सकता है।घायल अमेरिका अंतिम प्रहार तो करेगा जो घातक ही होगा।ईरान मिडिल ईस्ट के सभी अमेरिकी दोस्तों पर हमला कर रहा है।उसके पास मिज़ेलों का बहुत बड़ा जखीरा है। ट्रंप कह रहे कि ईरान बर्बाद हो गया,,तो ट्रंप आ कर ईरान को हथिया क्यों न पा रहा।। किसी भी देश के लिए यह कहना कि ईरान को पाषाण युग में पहुंचा देंगे क्या यह मानवीयता है। ईरान के पीछे चीन और रूस मजबूती के साथ खड़े हैं।इसलिए अमेरिका कोई अप्रिय निर्णय न ले तो ही अच्छा है!!